किसान मोर्चा के अलाव पर चर्चा कार्यक्रम में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर अन्तर्यामी सिंह।


संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
पीएम मोदी ने देश में आने वाले विदेशी मेहमानों को परोसा मोटे अनाजों का व्यंजन।
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर मोटे अनाज के पैदावार बढ़ाने के लिये अलाव पर चर्चा का कार्यक्रम रुदपुर विधानसभा के मदनपुर के मठिया तिवारी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गांव-गरीब -किसान की खुशहाली के लिये कल्याणकारी योजनाओं चलाई गयी है। केंद्र सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल 2020 से अब तक 3.9 लाख करोड़ रुपये का मुफ्त अनाज लोगों को उपलब्ध कराया है। अप्रैल 2020 में शुरू हुई योजना को सातवीं बार दिसंबर, 2022 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद किसानों के सामने पैदा हुई आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है, प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों को स्वस्थ रखने और किसानों की आय बढ़ाने के लिये मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने का पहल किया है। भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार मोटे अनाज के पैदावार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कम संसाधन में मोटे अनाज की पैदावार करके अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री भगवान यादव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामशंकर त्रिपाठी, दिनेश पाण्डेय, मुकेश राय, जयेंद्र शर्मा, गुंजन मिश्र, हरिनारायण सिंह, सदानंद सिंह, अमरेंद्र सिंह, राणा प्रताप राव, अंकेश राव, दिनेश तिवारी, संजय जायसवाल, शैलेश यादव के साथ सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
