किसान हित को समर्पित भाजपा सरकार- श्रीनिवास मणि।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)

देवरिया:- जनपद के बैतालपुर विकास खण्ड में भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा “अलाव पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रभारी,भाजपा के जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की सरकार निरन्तर किसानों के हित के लिये कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटा अनाज के पैदावार को बढ़ाने का आहवाहन किया है, कई दशक पहले मोटा अनाज खाकर लोग स्वस्थ रहते थे। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा सरकार की योजनाओ की चर्चा गांव-गांव जाकर अलाव पर किसान भाइयों के साथ कर रहा है। मोटे अनाज और गौ आधारित प्राकृतिक खेती से देश का किसान समृद्धशाली और खुशहाल होगा। मण्डल महामन्त्री भाजपा राजेश निषाद ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विकास मणि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, रंजन मणि, धनंजय , मनोज यादव, अनिरुद्ध सिंह, गिरिजेश गुप्ता, अजय सिंह, अजय दुबे वत्स, नीलरतन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *