भाजपा मंडल टहरौली कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न।  

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो चीफ (झांसी)

 

झांसी जिले की तहसील टहरौली में भाजपा मंडल टहरौली कार्यकारिणी की बैठक कस्बा के एक विवाह घर मे सम्पन्न की गई। बैठक में सरल एप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर समर्पण राशि एवं केन्द्र सरकार के वर्तमान बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के लिये कार्य करता है। उसके व्यक्तित्व लाभ और स्वार्थ बहुत पीछे छूट जाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पंचम सिंह पटेल ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल रहे। इस मौके पर जगतपाल मिश्रा, रिंकू दीक्षित, जितेन्द्र बुंदेला, आशीष उपाध्याय, शत्रुघ्न सिंह बुंदेला, अनिल मिश्रा, जितेन्द्र पटेल रावतपुरा, दीपक दुबे, लवकुश यादव, करन सिंह पटेल, रमेश चन्द्र, प्रह्लाद सिंह, सतेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, खलक सिंह पटेल, हरिओम बाजपेयी, खलक सिंह गौतम, प्रभाकर कुशवाहा, आनंद सेन, धर्मेश त्रिपाठी, कुहुम सिंह राजपूत, मानवेन्द्र सिंह कुशवाहा, अंशुल पांडे, रजनीश कंजर, प्रदीप राजपूत, प्रह्लाद सिंह, रमेश, करन सिंह सरसेंड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *