बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस।


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस।

मोहम्मद फरीद

हरदोई:- बीते बृहस्पतिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संडीला में हर्षोल्लास के साथ भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया। बूथ संख्या 152, 153 पर भाजपा का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर फूल चढ़ाएं व उनके द्वारा समाज में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विशुन दयाल शुक्ला, संतोष अस्थाना, लोकेश सैनी, अतुल तिवारी, राम रतन वर्मा, ऋषभ खन्ना, आलोक अस्थाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *