बीजेपी के निवर्तमान पार्षद नगर निगम सरोजनी नगर रवि कुमार ने केंद्रीय मंत्री व विधायक को मुख्य मार्गों के निर्माण कार्य के संबंध में लिखा पत्र। अभिषेक कुमार
बीजेपी के निवर्तमान पार्षद नगर निगम सरोजनी नगर रवि कुमार ने केंद्रीय मंत्री व विधायक को मुख्य मार्गों के निर्माण कार्य के संबंध में लिखा पत्र।
अभिषेक कुमार

लखनऊ:- अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर लखनऊ एवं निवर्तमान पार्षद नगर निगम सरोजनी नगर द्वितीय लखनऊ व सदस्य जिला योजना समिति लखनऊ रवि कुमार ने सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह तथा आवास एवं शहरी विकास केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार कौशल किशोर को लिखित पत्र देकर बताया कि, सरोजनी नगर वार्ड के मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य व मरम्मत करवाया जाए। उन्होंने बताया कि महाराजा बिजली पासी वार्ड द्वितीय में आवागमन के लिए मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बच्चों को विद्यालय आने जाने में असुविधा होती है और वहां पर रह रहे हजारों क्षेत्रीय लोगों को मजबूरन इन कच्चे मार्गों पर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पत्र में मुख्य मार्गों को भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि शान्ती नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, सोसाइटी नई बस्ती से नटकुर बिजनौर रोड तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, कानपुर रोड से बेहसा गांव तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, यादव मार्केट से कंचनपुरी कालोनी तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, न्यू रहीमाबाद से शराफत नगर मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, त्रिमूर्ति नगर शिवेंद्र शाही के घर के आस पास मुख्य गलियों का निर्माण कार्य, रहीमाबाद गांव से बिजनौर मेन रोड तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, कानपुर रोड से कांशीराम योजना कालोनी तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, न्यू गड़ौरा चौराहे से सचिन कनौजिया के घर तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य, न्यू शराफत नगर मुख्य मार्ग से कैलाश वर्मा के घर के आस पास विभिन्न गलियों का निर्माण कार्य करवाया जाए।
