हरियाणा के जवान के साथ UP में बर्बरता, मारपीट के बाद ट्रेन से फैंका सैनिक।
हरियाणा के जवान के साथ UP में बर्बरता, मारपीट के बाद ट्रेन से फैंका सैनिक।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- गन्नौर यूपी के झांसी के पास हरियाणा के जवान के साथ मारपीट के बाद ट्रेन से फैंकने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। जवान की वीरेंद्र राठी के रुप में हुई है और गन्नौर के राजलूगढ़ी गांव का रहने वाला था। वीरेंद्र राठी उतर प्रदेश के बरेली में नायक के पद पर तैनात था। वह कोर्स के दौरान पंचवटी से बरेली लौट रहा था।
वीरेंद्र राठी की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की झांसी और ललितपुर के बीच दो महिलाओं और चार लोगों के साथ कहासुनी हुई थी कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद उसे ट्रेन के शौचालय में बंद किया था। शौचालय से निकालने के बाद वीरेंद्र को चलती ट्रेन से फेंक दिया था। नायक वीरेंद्र राठी की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। आज वीरेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव राजलूगढ़ी में पहुंचा।
जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वीरेंद्र राठी की मां ने न्याय दिलाने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि रेलवे पुलिस फोर्स कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वीरेंद्र राठी का बड़ा भाई फौजी और पिता भी फौज में सेवा दे चुके है।
