बिजली का बिल अपडेट के नाम पर लिंक भेज साइबर जालसाजों ने खाते से उडाए हजारों रूपये।

धीरज बक्शी विशेष संवाददाता।
पीडित की शिकायत पर कृष्णा नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई।
लखनऊ:- कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवक को साइबर जालसाजों ने बिजली का बिल अपडेट के नाम पर बिजली कनेक्शन काटने की बात कहते हुए लिंक भेज अपडेट करने पर साइबर जालसाजों ने खाते से हजारों रूपये पार कर दिया। फोन पर मैसेज आने पर पीड़ित ने बैंक शाखा समेत साइबर सेल व स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित शिकायत करी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित 561/292 सिन्धुनगर में रहने वाले अश्वनी कुमार अवस्थीअवस्थी ने बताया कि बीते बीस जनवरी को साइबर जालसाजों ने वाट्सअप पर एक मैसेज भेज के बिजली का बिल अपडेट न होने कारण कनेक्सन काट देने की जानकारी दी और बिल जमा होने की जानकारी देते ही उप्पर से इसे अपडेट करने के लिए एक लिंक भेज दिया और उस लिंक को खोलने एवं उसके दिये गये निर्देश के अनुसार प्रोसेस करने पर उनके पीएनबी डेबिट कार्ड से दो बार में पच्चीस पच्चीस हजार कुल पच्चास हजार रुपये खाते से कट जाने का मैसेज आने पर पीड़ित ने बैंक शाखा समेत साइबर सेल व स्थानीय थाने में अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
