नगर पंचायत रानीपुर में सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाया गया अभियान

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- नगर पंचायत रानीपुर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू कराए जाने के उद्देश्य से अधिशाषी अधिकारी उमाकांत सिंह और डीपीएम महेश प्रसाद के नेतृत्व मे व्यवसायिक क्षेत्र में 75 माइक्रोन से कम प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमे 8 दुकानदारों से 4 किलो 800 ग्राम पॉलीथीन जब्त की। साथ 8500 रुपया जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर चंद्रभान यादव, बृजेंद्र श्रीवास, नकुल राय, रविन्द्र सफाई नायक, राजा, निक्की, प्रवेश आदि के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
