पालतू कुत्ते को ईंट पत्थरों से मारने वाले 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पालतू कुत्ते को ईंट पत्थरों से मारने वाले 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

अभिषेक कुमार संवाददाता

लखनऊ। थाना आशियाना क्षेत्र के अंतर्गत कासिमपुर गांव में एक कालू नामक पालतू कुत्ते को अमानवीय तरीके से मारने वाले 8 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कालू नामक घायल कुत्ते का इलाज गोमती नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। इलाज के दौरान कालू ने एक कटोरी दूध भी पिया है।

आपको बता दें थाना आशियाना पर अंकित रावत पुत्र गोपीचंद निवासी कासिमपुर पकरी खेड़ा ने लिखित तहरीर देकर बताया कि वह रविवार को रात लगभग 11:30 बजे अपने प्लॉट पर सो रहा था। तभी बहुत तेज तेज कुत्ते के चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनकर अंकित बाहर निकला तो उसने देखा कि मुन्ना राजपूत, मोहित राजपूत पुत्र रामनरेश, करन उर्फ पंडित पुत्र दशरथ, सनी उर्फ कल्लू पुत्र दिलवर, सूरज उर्फ गूंगा, अजय, विशाल, हर्ष कुत्ते को अमानवीय तरीके से ईंट, पत्थरों से बुरी तरह मार रहे थे। अंकित ने जब कुत्ते को मारने से मना किया तो उन लोगों ने अंकित को गाली देते हुए कहा कि यहां से चले जाओ वरना तुमको भी ठीक कर देंगे। जिसके बाद अंकित मौके से भाग गया और उसने पुलिस ईमरजेंसी नंबर 112 पर सूचना दी, जिसका ईवेंट संख्या P23072319360 था। साथ ही साथ कुत्ते को मार रहे लोगों का वीडियो भी अंकित ने बना लिया। काफी शोर मचने के कारण गाँव वाले आ गए गांव वालों को देखकर कुत्ते को मार रहे लोग कुत्ते को उठा कर मौके से फरार हो गए। अंकित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *