भाइचारे के साथ मनाएं त्योहार, अराजकता या गड़बड़ी करने की कोशिश पड़ेगी भारी

अरविंद आर्य
कटेरा (झांसी):- थाना परिसर कटेरा में गुरुवार को नवरात्र व विजयादशमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस उपाधीक्षक मऊरानीपुर लक्ष्मीकान्त गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सीओ लक्ष्मीकान्त गौतम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडाल में अश्लील गाने न बजे। इसके साथ ही मूर्ति स्थल पर जाने वाले मार्ग पर लाइट की व्यवस्था अवश्य रखें। नवरात्रि व विजयदशमी पर्व आपसी प्रेम व सद्भावना के साथ पर्व को मनाएं। डीजे पर रोक रहेगी। कस्बा क्षेत्र में नवरात्रि पर्व पर मास-मछली एवं कच्ची शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। थानाध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। हर चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान रहेंगे। उन्होंने भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमन चैन में खलल डालने वालों की जगह सीधे थाने में होगी। मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि पंडाल को सुरक्षित बनाएं। कभी-कभी देखने को मिलता है कि पंडाल में लगे कटे तार होने के चलते करंट उतर आते हैं और बड़े हादसे भी हो जाते हैं। जहां पर तार कटे हो वहां पर टेप जरूर लगा दिया जाए। पंडाल स्थल के बगल ड्रम में पानी तथा दो-तीन बाल्टी में बालू भरकर अवश्य रखें। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल 112 नंबर डायल कर या स्थानीय पुलिस टीम को सूचना दें। इस मौके पर चेयरमैन धनीराम डबरया, महेश कटैरिया, गोलू योगी, अमित योगी, अरुन अहिरवार, बलराम अहिरवार, सचिन, अनिकेत साहू, रवि कश्यप, शिवम योगी, सुरेन्द्र सिंह, अवधेश नामदेव, शिवशंकर सोनी, विक्रम बुन्देला, राजाराम कुशवाहा, पार्षद पवन अहिरवार, अंकित गुप्ता, प्रताप सिंह चौहान, कमलेश कुशवाहा, कालका आर्य, पार्षद प्रतिनिधि अशोक आर्य पत्रकार भूपेन्द्र गुप्ता, महादेव भास्कर, दिनेश साहू, सतेन्द्र राय, अरविन्द्र आर्य सहित ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
