मनाई गई संत कबीरदास जी की जयंती

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- मऊरानीपुर में दशरथ बाबू के आवास पर संत कबीर साहब जी की 626 वी जयंती मनाई गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, विशेष अतिथि जयपाल अहिरवार जिला अध्यक्ष झांसी, मेयर प्रत्याशी बीडी फुले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरी विजय कंचन ने की। मुख्य रूप से कार्यक्रम में मोहम्मद शाहरुख खान, कमलेश, शंकर, आशीष अहिरवार, चंद्रभान चकारा, संतराम अहिरवार, मनोहर यादव, शानू भाई सहित कई लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम को उपस्थित अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें कबीर दास जी के बताए हुए सिद्धांत पर चलने की बात कही गई।
