चंचल बने सबसे कम उम्र के सहकारी समिति निर्विरोध अध्यक्ष

अनुज श्रोत्रिय
सहकारिता समिति चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। तो वही चुनाव में कई समितियों के अध्यक्ष निर्विरोध भी निर्वाचित हुए।
तहसील क्षेत्र मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले साधन सहकारी समिति चुरारा में चंचल सेंगर को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। आपको बता दें कि चुरारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड ब्लॉक मऊरानीपुर में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए चंचल सेंगर पुत्र स्वर्गीय संतोष सिंह निवासी चुरारा को झांसी जिले के सबसे कम उम्र के युवा निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं। तो वही उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार रिछारिया को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने बताया कि उनकी प्राथमिकता किसानों के हित के लिए होगी। खाद बीज आदि किसानों से संबंधित जो भी योजनाएं होंगी। वह योजनाएं प्रत्येक किसान तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा। इसके साथ ही किसानों की समस्या का समाधान करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।
