ग्राम सचिवालय पर हुआ चौपाल का आयोजन समस्याओं का हुआ समाधान

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

झांसी- मऊरानीपुर तहसील के ग्राम सचिवालय भवन देवरीघाट एवं नयागांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य गांव की समस्या ग्राम में ही समाधान। ग्राम पंचायत देवरीघाट में प्रधान बलराम अहिरवार की अध्यक्षता में तथा सचिव धमेंद्र कुमार के संचालक एवं एसडीओ पंचायत मथुरा प्रसाद पाल की मौजूदगी में ग्राम चौपाल लगाई गई। जिसमें आवास, पेंशन, आंगनबाड़ी, बेसिक स्कूलों , मनरेगा आदि पर चर्चा की गई । इस दौरान पूर्व प्रधान इंजीत सिंह राना, रोजगार सेवक अरविंद अहिरवार, ग्राम सचिव सहायक गजेंद्र श्रीवास, केशपाल, मोंटी सिंह, हरिश्चंद्र पाल, सीताराम श्रीवास, लखनलाल अनुरागी, राकेश, पहलवान, बहोरन,शराफत, भगवानदास, चंपा देवी, जनक देवी, देवकी प्रजापति, दयाराम, सुरेश श्रीवास, रामदास पाल, रामेश्वर, फूला देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नयागांव में प्रधान साधूराम अहिरवार की मौजूदगी में तथा सचिव के संचालन में ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान के तहत चौपाल लगाई गई। बैठक में ग्राम रोजगार सेवक अमर चंद्र कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *