इस माह के अंतिम मंगलवार 31 जनवरी को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा।

आशीष तिवारी।

लखनऊ:- 28 दिसम्बर 2023 को मंडलायुक्त डॉ० रोशन जैकब द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओ की समस्याओं के निस्तारण हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमतीनगर में आयोजित किये जा रहे प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन करते आ रहे हैं। मंडलायुक्त द्वारा बताया गया कि जी-20, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आदि के दृष्टिगत इस माह में कई इवेंट/कार्यक्रम एक साथ होने के कारण कई शासकीय आयोजन प्रतिदिन किये जाने के मद्देनजर जनवरी माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले माह के अंतिम मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *