श्री जय नारायण मिश्र पी0जी0 स्नाकोत्तर महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जीत नारायण

लखनऊ:- श्री जय नारायण मिश्र पी0जी0 स्नाकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश अनुसार 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 के अंतर्गत होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत आज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय एवं महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात उप प्राचार्य डॉ ए.के. शुक्ला सर ने शपथ दिलाते हुए स्वयंसेवको से स्वच्छ भारत मिशन में हिस्सा लेने और एक स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष मिश्र, डॉ बलवंत बारी एवं डॉ विजय राज सर ने स्वयंसेवको को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया एवं प्रत्येक स्वयंसेवी को अपने घर के आस-पास एक पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया और यह बताया कि हमें प्लास्टिक से बनी हुई किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। डॉ मनीष मिश्र ने कहा कि प्लास्टिक से जल व भूमि प्रदूषण भी बड़े पैमाने पर होता है। डॉक्टर बलवंत बारी ने कहा कि रसायन युक्त खाद के प्रयोग के कारण भूजल दूषित हो रहा है और एक समय ऐसा आता है कि भूजल दूषित होने के कारण कई बीमारी हो जाती हैं। स्वच्छता और सफाई के महत्व को बताते हुए कहा कि साफ सफाई की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी चाहिए और आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। डॉ विजय राज ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है और गंदगी जानलेवा है।
कार्यक्रम में सभी स्वयं सेवियों ने “स्वच्छता ही सेवा है” विषय पर पोस्टर बनाया और सभी को अपने आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया। स्वयंसेवको ने शपथ लिया कि वह अपने आसपास के नागरिकों को स्वच्छता के संदर्भ में भी जागरूक करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष मिश्र , डॉ विजय राज एवं डॉ बलवंत बारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात किरण, नीरज, साक्षी, संध्या, महिमा, शिवानी, अमन आदि स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की साफ सफाई कर महाविद्यालय के सौंदर्यीकरण में सहभागिता प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *