अवैध अहाते पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मैनेजर गिरफ्तार
अवैध अहाते पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मैनेजर गिरफ्तार

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- सीएम फ्लाइंग ने शहर के पॉश एरिया गोल्फ कोर्स रोड पर अवैध अहाते पर रेड की है। टीम ने यहां से अहाते के मैनेजर को काबू कर उसके खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने सेक्टर-53 गोल्फ कोर्स रोड पर द फॉरेस्ट कैफे पर रेड की। यहां टीम ने एक व्यक्ति को काबू किया जिसकी पहचान झज्जर के रहने वाले दीपक के रूप में हुई। दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह इस अहाते पर मैनेजर है जबकि यह अहाता श्रीधर का है। टीम ने यहां पाया कि काफी लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इस पर दीपक से यहां लोगों को शराब पिलाने की अनुमति के बारे में पूछा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस पर टीम ने उसे काबू कर लिया। टीम ने यहां से अंग्रेजी, विदेशी शराब सहित बीयर बरामद की है। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
