सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी, बादशाहपुर से दो हजार किलो पटाखे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- गुरुग्राम समेत एनसीआर में पटाखों पर रोक लगाई गई है, लेकिन अब तक कई स्थानों पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे पकड़े जा चुके हैं। बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने शिकायत के बाद छापेमारी कर एक मकान से करीब 1988 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने दो आरोपियों को बादशाहपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों ही पार्टनर के रूप में काम कर रहे थे और लोगों को चोरी-छिपे पटाखे बेच रहे थे।सीएम फ्लाइंग की टीम ने बादशाहपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर सूचना के बाद बड़ा बाजार बादशाहपुर के एक मकान में छापेमारी की। जहां गगन रहेजा व एक अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से पटाखे का गोदाम बनाया हुआ था। सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की तो सूचना सही मिली और आरोपियों के गोदाम से 1988 किलोग्राम पटाखे मिले, जहां पर पटाखा खरीदने के लिए कई लोग भी पहुंचे हुए थे।
वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने कई लोगों से पूछताछ भी की, जिन्होंने पटाखे खरीदने की बात कही। वहीं पटाखा गोदाम के मालिक के रूप में गगन रहेजा व रोहित निवासी बड़ा बाजार बादशाहपुर मौके पर मिले। जिनके पटाखों का वजन कराया गया तो पटाखों का वजन 19 क्विंटल व 88 किलोग्राम पाया गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके अलावा उनका एक पार्टनर पन्ना लाल निवासी बडा बाजार गांव बादशाहपुर गुरुग्राम भी बतौर पार्टनरशिप काम करता है। जहां से अलग अलग किस्म मार्का के पटाखे पाए गए। वहीं सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि जहां यह गोदाम पाया गया है, वहां रिहायशी क्षेत्र है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *