सीएम योगी का ऐलान,अब यूपी के हर परिवार का बनेगा ये कार्ड ब्यूरो कार्यालय की विशेष रिपोर्ट

सीएम योगी का ऐलान,अब यूपी के हर परिवार का बनेगा ये कार्ड

ब्यूरो कार्यालय की विशेष रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपनी सरकार के एक नए कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी जल्द ही फैमिली आईडी कार्ड के नाम से एक नया कार्यक्रम शुरू करेगी। इस कार्यक्रम के तहत हर परिवार का अपना एक अलग कार्ड होगा। इस कार्ड के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाएगा जो अभी तक इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें मुख्य रूप से सात योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर काम तेजी से चल रहा है अब तक लगभग 6 करोड़ 64 लाख परिवारों के ब्यौरे की फीडिंग की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *