ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शैलेन्द्र कुमार सिंह
बांदा:- मजदूर को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। उसके सिर और सीने में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी सौरभ निषाद (20) अपने पिता कल्लू निषाद के साथ मिक्सर मशीन और शटरिंग का काम देखता था।मंगलवार को रात 10 बजे वह मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में लगे मजदूर को छोड़ने गया था। लौटते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला चौराहे के पास ट्रक ने उसे साइड से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर और सीने में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पिता कल्लू निषाद ने बताया कि सौरभ के छोटे भाई शोएब की भी दो साल पहले काजीटोला चौराहे पर ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी। घर में मां गायत्री है। सौरभ अविवाहित था।
बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
