क्राइम ब्रांच और बीकेटी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा।

आशीष तिवारी।

 

लखनऊ:- डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी के कुशल निर्देशानुसार नॉर्थ जोन की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।जिसमें बीकेटी क्षेत्र की पुलिस टीम ने 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीसीपी नॉर्थ अभिजीथ आर शंकर ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक कंटेनर जो कि हरियाणा से चलकर बिहार की तरफ किसान पथ के रास्ते से इंदिरा नहर की तरफ अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ गस्ती रवाना हुए , जहां पूछताछ व तलाशी के दौरान पता चला कि कंटेनर में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है। गाड़ी से कुल 400 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की गई हैं और एक अभियुक्त ट्रक चालक राजेश को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक चालक के पास से कई गाड़ियों के नंबर प्लेट भी बरामद किए गए हैं। जिन्हें चालक समय-समय पर इस्तेमाल करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *