नगर पंचायत द्वारा सात दिनों तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अरविंद आर्य

झांसी:- नगर पंचायत कटेरा द्वारा मेला जलविहार महोत्सव मनाया गया। इस दौरान वीरांगना झलकारीबाई स्टेडियम स्थित मेला मंच पर कई प्रकार के सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार की रात्रि को मेला रंगमंच पर बाबा खाटू श्याम के संकीर्तन के साथ मेले का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा श्याम प्रेमियों ने जब अपनी प्रस्तुति दी तो दर्शक झूम कर नाच उठे। पूरा कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
कार्यक्रम के शुभारंभ होने से पहले उद्घाटन कर्ता अशोक गिरी (जिलाध्यक्ष भाजपा), प्रदीप सरावगी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) एवं उदय लुहारी (जिलाउपाध्यक्ष) रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथि अशोक गिरी, प्रदीप सरावगी, उदय लुहारी, रामजी गुप्ता, पंकज गुप्ता, चेयरमैन धनीराम डबरया, ओमप्रकाश लिपिक, महेश कटैरिया, रूपेन्द्र राय, नीलू गुप्ता सहित पार्षद व उनके प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम संयोजक अंकित गुप्ता ने अतिथियों को बेच लगाकर सवागत किया। चेयरमैन धनीराम डबरया ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
मंच संचालन महेश कटैरिया व सुखनन्दन वर्मा ने किया।
उद्घाटन समारोह के बाद खाटू श्याम भजन संध्या में सज्जाकारों ने खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया। दरबार में श्याम प्रेमियों को अपने लाड़ले बाबा श्याम के साक्षात दर्शन की अनुभूति हो रही थी। कलाकारों ने भोर की लालिमा तक बाबा श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को रसपान कराया।
खाटू श्याम भजन संध्या के दौरान श्याम जगत विख्यात भजन गायक छतरपुर से आये मुख्य गायक केतन तिवारी, लखनऊ से आयी भजन गायका शालिनी मिश्रा, ग्वालियर से आये ऋतिक मांझी एवं कानपुर से आयी कंचन त्रिवेदी के भजनों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संध्या का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *