उपजिलाधिकारी का जन्मदिवस ब्लॉक मुख्यालय में मनाया गया।

कपिल शुक्ला विशेष संवाददाता (बहराइच)
बहराइच:- तहसील कैसरगंज उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल के जन्मदिवस पर सीओ कमलेश कुमार सिंह ,बीडीओ सत्य प्रकाश पान्डेय ने एसडीएम महेश कुमार कैथल के जन्मदिवस पर ब्लॉक मुख्यालय जरवल में केक काटकर मनाया जन्मदिवस, अजय कुमार वर्मा ,अशोक मिश्र अन्ना भैय्या ने बैच लगाकर स्मृतचिन्ह भेट करते हुए एसडीएम महोदय का किया स्वागत अभिनंदन। जरवल बहराइच- न्यायप्रिय ईमानदार उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल का जन्मदिवस ब्लॉक मुख्यालय जरवल में खंड विकास अधिकारी जरवल के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजतर्रार निडर कमलेश कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने किया उन्होंने कहा कि एसडीएम के द्वारा तहसील क्षेत्र में सराहनीय काम किया जा रहा है और हम लंबी उम्र हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हैं/ खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पाण्डेय ने एक दूसरे को केक खिलाकर लंबी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना किया। तहसील अध्यक्ष कैसरगंज व अरून कुमार वर्मा एडीओ पंचायत ने एसडीएम महोदय को बैच लगाकर उनका ब्लॉक मुख्यालय पर स्वागत अभिनंदन किया। संतोष कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी जरवल ने एसडीएम महोदय के जन्मदिवस के पावन अवसर के मौके पर कहा कि महेश कुमार कैथल उप जिलाधिकारी का कार्य सराहनीय है प्रत्येक गांव में शिक्षा स्वास्थ्य तथा अन्य समस्याओं को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। तत्काल निदान करते हैं इसलिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। दद्दन सिंह कैसरगंज कोतवाल ने एसडीएम महेश कुमार कैथल के लंबी उम्र हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुऐ एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर- अवधेश कुमार द्विवेदी चौकी इंचार्ज, शशीकांत श्रीवास्तव , विकास कुमार सिंह पंचायत सेक्रेट्री,शिखा श्रीवास्तव पंचायत सेक्रेट्री, संजय कुमार इंजीनियर, केके मिश्रा ब्यूरो चीफ के साथ-साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
