देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
स्थानों पर देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव ( गुरुग्राम )
ताऊ देवीलाल खेल परिसर सहित गुरुग्राम में मुख्य 05 स्थानों पर देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस। गुरुग्राम:- 26 जनवरी 35 पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों व ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए किया गया सम्मानित जैसा की आप सभी को अवगत है कि 26 जनवरी का दिन सम्पूर्ण भारतवर्ष में बङी ही धूमधाम व रंगारंग क्रार्यक्रमों के साथ गणतन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीयध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान गाकर व देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आज दिनाँक 26.01.2024 को 75वें गणतंत्र दिवस का यह पावन दिवस ताऊ देवीलाल स्टेडियम सहित गुरुग्राम में मुख्य रूप से 05 स्थानों पर गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्हास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री डॉ कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा सरकार ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम (गुरुग्राम) में, श्री संजय सिंह (विधायक) ने शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम नखडौला, मानेसर में, श्री नरेंद्र गुप्ता (विधायक) ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) पटौदी में, श्री भव्य बिश्नोई (विधायक) ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशांत लोक सैक्टर-43, गुरुग्राम में तथा श्री गोपाल कांडा (विधायक) ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सोहना में मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की तथा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को निर्धारित समयानुसार बड़े सम्मान के साथ फहराया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में श्री डॉ कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेङ का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। इस आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये गए उत्सवों में मुख्य अतिथियों द्वारा अपनी ड्यूटी को सच्ची, निष्ठा, लग्न व समर्पण के साथ करने वाले व विभिन्न क्षेत्रों जैसे अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, तत्परता के साथ पुलिस कार्यवाही करने व पूर्ण समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने वाले निम्नलिखित पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को सम्मानित किया गया ।
1- उप-निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह न. 765/गुरुग्राम, अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम
2 – उप-निरीक्षक मनोज कुमार न. 1248/गुरुग्राम, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम
3-उप-निरीक्षक रणधीर सिंह न. 5/130, थाना पटौदी, गुरुग्राम
4- उप-निरीक्षक अशोक कुमार न. 483/गुरुग्राम, थाना भोंडसी, गुरुग्राम
5 – उप-निरीक्षक शिव कुमार न. 278/गुरुग्राम, थाना पटौदी, गुरुग्राम
6 – सहायक उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार न. 682/गुरुग्राम, थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम
7 – सहायक उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार न. 201/गुरुग्राम, थाना भोंडसी, गुरुग्राम
8- सहायक उप-निरीक्षक अनिल कुमार न. 104/गुरुग्राम, थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम
9 – सहायक उप-निरीक्षक सुनिल कुमार न. 39/गुरुग्राम, इंचार्ज साइबर सेल, गुरुग्राम
10 – सहायक-उप-निरीक्षक सतेंद्र कुमार नं. 232/गुरुग्राम, इंचार्ज PO स्टॉफ दक्षिण, गुरुग्राम
11- सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार नं. 402/गुरुग्राम, थाना पटौदी, गुरुग्राम
12- सहायक उप-निरीक्षक मुकेश कुमार नं. 222/गुरुग्राम, ZO एसपीआर रोड, गुरुग्राम
13 – सहायक उप-निरीक्षक यहाहा खान नं. 548/गुरुग्राम, थाना पटौदी, गुरुग्राम
14 – सहायक उप-निरीक्षक रमेश नं. 509/गुरुग्राम, थाना बिलासपुर, गुरुग्राम
15 -महिला सहायक उप-निरीक्षक रेणु कुमारी नं. 814/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम
16 -महिला सहायक उप-निरीक्षक पिंकी कुमारी नं. 818/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम
17 -मुख्य सिपाही संदीप नं. 843/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम
18- मुख्य सिपाही गणेश नं. 709/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम
19 – मुख्य सिपाही संदीप नं. 764/गुरुग्राम, थाना मानेसर, गुरुग्राम
20 -मुख्य सिपाही नवीन नं. 407/गुरुग्राम, थाना फरूखनगर, गुरुग्राम
21. मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार नं. 521, पुलिस चौकी हेली मंडी, गुरुग्राम
22 -महिला मुख्य सिपाही अंजू नं. 137/गुरुग्राम, थाना मानेसर, गुरुग्राम
23 – सिपाही दिनेश नं. 2307/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम
24 -सिपाही अंकित नं. 3891/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-9A, गुरुग्राम
25 – सिपाही सुमित कुमार नं. 4603/गुरुग्राम, साईबर सेल, गुरुग्राम
26 – सिपाही सोमदेव नं. 3274/गुरुग्राम, साईबर सेल, गुरुग्राम
27 – सिपाही सचिन नं. 5338/गुरुग्राम, सुरक्षा शाखा पुलिस उपायुक्त कार्यालय मानेसर, गुरुग्राम
28 – सिपाही भरतपाल नं. 2662/गुरुग्राम, ड्रोन पायलेट, गुरुग्राम
29 – सिपाही हरीश नं. 3965/गुरुग्राम, आर्म्स व लाईसेंस शाखा, गुरुग्राम
30 – सिपाही नवीन नं. 4845/गुरुग्राम, थाना फरुखनगर, गुरुग्राम
31 – सिपाही कुलदीप नं. 4481/गुरुग्राम, थाना मानेसर, गुरुग्राम
32 – सिपाही शिवम नं. 5556/गुरुग्राम, थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम
33 – सिपाही मुनेश नं. 3780/गुरुग्राम, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम
34 – सिपाही कपिल नं. 5381/गुरुग्राम, थाना आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम
35 – सिपाही अंकित नं. 4287/गुरुग्राम, पुलिस उपायुक्त ऑफिस मानेसर, गुरुग्राम
ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में आयोजित किए गए कार्यक्रम में श्री विकास कुमार अरोड़ा, भा.पु.से., पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा उक्त सम्मानित किए गए सभी पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है व भविष्य में उनसेअपनी ड्यूटी और अधिक प्रोत्साहित होकर ईमानदारी, सच्ची निष्ठा, मेहनत व लग्न से करने की भी कामना की है।
