गोंडा का देशराज यादव लुधियाना शहर के मीना बाजार से 25 सितंबर को हुआ लापता अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

परमात्मा मौर्य ( संवाददाता गोंडा )
गोंडा।देशराज यादव पंजाब स्टेट के लुधियाना शहर घंटाघर मीना बाजार से 25/09/23 को शाम 08.30 बजे से लापता है।जिसकी तलाश जारी है। लेकीन अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है जिसकी रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा नजदीकी थाना घंटा घर में दर्ज कराई गई है।तीन दिन पूर्व हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिला है।आखिर पंजाब पुलिस कर क्या रही है।15 दिन से उनके एरिया से एक व्यक्ति गायब हो जाता है।और पंजाब पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।जिससे यहां के परिजनों ने गोंडा प्रशासन वा आला अधिकारी को गुमशुदा देशराज यादव की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।वह प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि गोंडा की प्रशासन गुमशुदा की तलाश कर पाती है या नहीं।गुमशुदा देशराज यादव सन ऑफ राधिका प्रसाद यादव जो कि उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपईडीह हरिभजन पूरवा का मूल निवासी है।
