सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी गांव में पसरी गंदगी,लोग परेशान

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

झांसी- मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र के अनेक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी गांवों की सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। जिसमें जगह जगह नालियां चोक पड़ी होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वही शादी विवाह के चलते ग्रामीणों को स्यमं नालियों की साफ सफाई करनी पड़ रही है।

मऊरानीपुर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नयागांव के ग्रामीणों ने गांव के लिए तैनात सफाई कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सफाई कर्मचारी द्वारा गांव मुहल्लों की साफ सफाई नही करने से गली गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मुहल्ले वासियों को रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। गांव में गंदगी फैली रहने के कारण ग्रामीणजन अपने अपने दरवाजों के पास से निकली नालियों की स्वयं साफ सफाई मजबूरी में करनी पड़ रही है। दूसरी ओर नापदानों का दुर्गंध युक्त पानी जगह जगह जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्राम निवासी अमित राजपूत, रामकुमार विश्वकर्मा, पृथ्वी राजपूत, लेखराज राजपूत, उमराव आदिवासी, हरिश्चंद्र आदवासी, मोहित राजपूत, मनोज आदिवासी , जयप्रकाश राजपूत, लालू बरार आदि ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से तैनात सफाई कर्मचारी पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *