देव प्रकाश एवं देवेंद्र कुमारी ने जीता सहकारी समिति का चुनाव

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

झांसी- मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत किसान सेवा सहकारी समिति भंड़रा में शनिवार को कदौरा एवं घाटकोटरा से डायरेक्ट चुनने के लिए निर्वाचन कराया गया। जिसमें कदौरा से देवप्रकाश अहिरवार एवं घाटकोटरा से देवेंद्र कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया है। किसान सेवा सहकारी समिति भंड़रा में शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले निर्वाचन में कदौरा से देवप्रकाश अहिरवार को 95, प्रमोद वर्मा को 39 मत मिले तथा 11 मत अवैध घोषित किए गए। जिससे 56 मतों से देवप्रकाश अहिरवार ने चुनाव जीत लिया। घाटकोटरा से देवेन्द्र कुमारी पत्नी भूपेंद्र सिंह को 113, सुषमा सिंह को 36, रामकली सोनी को 10 तथा 04 मत अवैध घोषित किए गए। जिससे देवेन्द्र कुमारी ने 77 मतों से चुनाव जीत लिया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह यादव, निर्वाचन प्रभारी राजेश कुमार सिंह, जागेश्वर प्रजापति, रामचरन श्रीवास आदि ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। मतदान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कदौरा से देवप्रकाश अहिरवार, खकौरा से जानकी पाल, घाटकोटरा से देवेन्द्र कुमारी, ढ़करवारा से मीरा देवी पटेल, देवरीघाट से भावचरन पटैरिया, पठा से अजीत सिंह चौहान, बसरिया से बृजेश पटेल, भण्डरा से राकेश पटेल, भानपुरा से रामकिशन कुशवाहा 19 मार्च रविवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *