बुंदेलखंड राज्य बने बिना नहीं होगा बुंदेलखंड वासियों का विकास-तोमर

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण समिति के सदस्यों की एक बैठक नगर पंचायत रानीपुर में बृजलाल वर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक की अध्यक्षता में मोहल्ला रोंनयापुरा स्थिति उनके निवास पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी 6 दिसंबर को मऊरानीपुर में आयोजित तहसील स्तरीय प्रथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के संयोजक कुंवर विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि बुंदेलखंड में अपार प्राकृतिक धन संपदा मौजूद है, जब तक पृथक बुंदेल खंड राज्य का निर्माण नहीं हो जाता तब तक बुंदेलखंड की माली हालत को सुधारा नहीं जा सकता। जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा की बुंदेलखंड राज्य बनने पर ही बुंदेलखंड वासियों का भला निहित है। सभी को इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देना होगा तभी हम अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे।
संचालन बृजलाल वर्मा ने किया। आभार नितिन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, अखिलेश सेठ, जितेंद्र वर्मा, हनीफ मालिक, अभिषेक राजावत, संयुक्त सिंह तोमर, कमल दीप पार्षद, मनिंद्र राय पार्षद, नंदराम वर्मा, मुन्नालाल, रमेश श्रीवास, किशोरीलाल, प्रेम नारायण श्रीवास, काशीराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
