ब्रह्म सरोवर तट पर स्नान करने भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध।
ब्रह्म सरोवर तट पर स्नान करने भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विश्व विख्यात ब्रह्म सरोवर तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तो श्रद्धालुओं के आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।
तीर्थ पुरोहित राकेश गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दान पुण्य का बहुत महत्व है। यही कारण है कि ब्रह्मसरोवर तट पर दूर दराज क्षेत्र पंजाब व राजस्थान से भी यात्री आ रहे हैं तथा दीपदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कपाल मोचन से वापसी में यात्री यहां कुरुक्षेत्र आकर स्नान करते हैं।
वहीं थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर महिला घाट पर महिला पुलिस तैनात की गई है तथा दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी गश्त लग रहे हैं।
