पत्रकार साथियों के सम्मान में संघर्ष के मुद्दे पर कार्य कर रहा धैर्य मीडिया एसोसिएशन।

पत्रकार साथियों के सम्मान में संघर्ष के मुद्दे पर कार्य कर रहा धैर्य मीडिया एसोसिएशन।

अभिषेक कुमार विशेष संवाददाता 

लखनऊ। पत्रकार साथियों के सम्मान में संघर्ष के मुद्दे पर कार्य कर रहे धैर्य मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर की लोकप्रियता और सम्मान पत्रकार साथियों में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को क्राइम न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन के कार्यालय पर चैनल के चेयरमैन गोविंद सिंह द्वारा दीपक सिंह तोमर का स्वागत किया गया। जहां दीपक सिंह द्वारा संगठन के कार्य और पत्रकारों के उत्पीड़न पर प्रकाश डालने के बाद दर्जनों पत्रकारों ने धैर्य मीडिया एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की । जिसमें सी.एन आई टुडे चैनल के चेयरमैन गोविंद सिंह को राष्ट्रीय सचिव, सुमन सिंह को प्रदेश महिला सचिव उत्तर प्रदेश व दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर धैर्य मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, राष्ट्रीय सलाहकार ताहिर अहमद व महामंत्री लखनऊ अब्दुल रहमान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *