धार्मिक ग्रंथ रामायण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धर्म रक्षा संघ ने चौक एसपी को दिया ज्ञापन।

आशुतोष द्विवेदी।

धर्म रक्षा संघ द्वारा एसीपी चौक को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिया गया ज्ञापन, ज्ञापन पत्र के जरिए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लखनऊ:- हिंदुओं की आस्था और और धर्म ग्रंथ रामायण पर बिहार से शुरू हुई चर्चा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आ पहुंची। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामायण पर बैन लगाने को लेकर दिए गए बयान पर धर्म रक्षा संघ की तरफ से ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन के माध्यम से कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही गई। धर्म रक्षा संघ के प्रदेश महामंत्री मोहित शर्मा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ चौक एसीपी आईपीसी को हमारी संस्था की तरफ से एक ज्ञापन देकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई साथ ही उन्होंने कहा हिंदुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में दोबारा कोई भी व्यक्ति ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग ना करें। रामायण हमारी आस्था और सनातन धर्म की पहचान है। एचपी चौक ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्म रक्षा संघ द्वारा आज ज्ञापन देकर स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ उचित कार्रवाई और विरोध प्रगट किया गया हैं। वहीं दूसरी तरफ हजरतगंज कोतवाली में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। ऐशबाग के रहने वाले शिवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर दर्ज किया गया।

 

कौन है स्वामी प्रसाद मौर्य और क्या है पूरा मामला।

 

मौर्य समाज से आने वाले केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर बहुजन समाज पार्टी से राजनीति का सफर शुरू करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूदा समय में सपा पार्टी से 2022 में कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और हार का सामना करना पड़ा जिसके वह सपा से जुड़े रहे बीते दिनों ही उन्होंने रामचरितमानस को लेकर एक बयान जारी किया कि यह ग्रंथ ओबीसी और सवर्णों का विरोधी है तथा इस ग्रंथ को पूरी तरह बैन कर देना चाहिए। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर जमीनी स्तर तक स्वामी प्रसाद मौर्या विरोध शुरू हो गया विरोध यहां तक पहुंच गया कि कई संघों ने ज्ञापन देकर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की साथ ही आज हजरत दिन कोतवाली में स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ भावनाएं आहत करने को लेकर तथा अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया।

 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा ने कांटा किनारा।

 

सूत्री जानकारी की माने तो समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को उनका निजी बयान करके किनारा काट लिया तथा साथ ही अखिलेश यादव ने बयान को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *