पुलिस रेडियो स्थापना दिवस समारोह पर महाकुंभ 2025 प्रयागराज के सुरक्षा और सुविधा पर हुई परिचर्चा

जीत नारायण
लखनऊ:- उ0प्र0 पुलिस रेडियो मुख्यालय में दिनांक 01-03 अक्टूबर 2023 तक आयोजित स्थापना दिवस समारोह में दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को प्रातः कालीन सत्र में “महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु हाईटेक पुलिस संचार सिस्टम”की परिचर्चा की गई।
पैनल डिस्कशन में मॉडरेटर के रूप में पी0के0 तिवारी, राज्य सूचना आयुक्त पूर्व पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, उ0प्र0 द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए पैनल के सदस्यों में श्री सुजीत पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक, ए0टी0सी0, सीतापुर, सुनील कुमार सिंह, निदेशक, पुलिस दूरसंचार, 30प्र0, देव रंजन वर्मा, पुलिस अधीक्षक, एस0आई0टी0 एवं राहुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, ए0टी0एस0 आदि
प्रस्तुतीकरण एवं पैनल डिस्कशन से पूर्व डा0 संजय तरडे, पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, उ0प्र0 द्वारा पैनल के सदस्यों एवं सभागार में उपस्थित दर्शकों को स्थापना दिवस” के सम्बन्ध में ब्रीफ कर उ0प्र0 में वर्ष 1938 से हुए वायरलेस संचार परीक्षण होने एवं तकनीकी के सम्बन्ध में मा0 मुख्यमंत्री जी के संदेशों से युक्त एक लघु फिल्म प्रदर्शित करते हुए।
सुनील कुमार सिंह द्वारा ‘“महाकुम्भ- 2025 प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु हाईटेक पुलिस संचार सिस्टम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें महाकुम्भ के दौरान की जाने वाली संचार व्यवस्था की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की गयी।
सुजीत पाण्डेय द्वारा वर्ष 2019 में अपर पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार के पद पर कार्यरत रहते हुए कुम्भ मेला-2019 में की गयी संचार व्यवस्था के सम्बन्ध में वस्तुस्थिति को चित्रित किया गया तथा प्रणाली में सुधार के उपाय बताएं, कन्ट्रोल रूम में पी0डब्ल्यू डी० मेडिकल सहित सभी सहयोगी विभागों का समन्वय, प्रशिक्षण एवं सुरक्षित संचार व्यवस्था स्थापित करने का उल्लेख किया गया। अवगत कराया कि कुम्भ मेला ड्यूटी में समर्पण एवं सेवा भाव आवश्यक होता है इसी के बल पर पुलिस रेडियो विभाग एक स्टार परफारमर बनता है
राहुल श्रीवास्तव द्वारा पुलिस की मीडिया एवं सोशल पॉलिसी की रणनीति एवं डिजिटल खोया पाया केन्द्र, बच्चों की ट्रेसिंग हेतु आरएफआईडी कार्ड वितरण, सोशल मीडिया पर सही सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान, अफवाहों के फैलने से पूर्व ही आमजन को वस्तुस्थिति की जानकारी देना, इत्यादि कार्यों पर पुलिस की रणनीति मेला प्रारम्भ होने से लगभग 6 माह पूर्व ही प्रारम्भ होती है कुम्भ मेला समाचार, विदेशी नागरिकों की सहायता हेतु विशेष व्यवस्था आदि में स्थानीय छात्रों एवं जनता की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए किये गये प्रयासों का भी वर्णन किया गया।
देवरंजन वर्मा द्वारा वर्ष 2019 में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, प्रयागराज में सीसीटीवी, वायरलेस, सहयोगी विभाग, वार रूम एवं यातायात व्यवस्था के इण्टीग्रेशन को प्रस्तुतीकरण एवं वीडियो के माध्यम से स्पष्ट किया गया तथा महाकुम्भ- 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या एवं मेला क्षेत्र के व्यापक विस्तार को देखते हुए एक भरोसेमन्द संचार की आवश्यकता बतायी गयी।
पी0के0 तिवारी द्वारा वर्ष 2019 में पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, उ0प्र0 के रूप में कुम्भ के दौरान स्थापित संचार व्यवस्था का उल्लेख करते हुए बताया कि महाकुम्भ 2025 में व्यवस्था इसी मार्गदर्शन से स्थापित की जाएगी।
