मंडलायुक्त ने स्कूल पहुंचकर किया वृक्षारोपण

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा : लायंस क्लब गोंडा अवध द्वारा बेलसर रोड स्थित श्री राम दि इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने पहुंचकर स्कूल के नवीन परिसर में बेल का पौधा लगाया। उन्होंने स्कूल के सभी स्टाफ को वृक्षारोपण करने को कहा। उन्होंने प्रधानाचार्य से कहा कि सभी बच्चों के द्वारा पौधे लगवाए जाए, खासकर कक्षा एक व कक्षा 6 के बच्चों से पौधे अवश्य लगवाया जाए ताकि वह पढ़ाई के साथ-साथ पेड़ की देखभाल भी कर सकें। वृक्ष के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा बेल आमला जैसे फलदार वृक्षों को लगाया जाए। स्कूल परिसर को हरा-भरा रखा जाए। वृक्षारोपण करने से स्कूल की सुंदरता बढ़ेगी व स्कूल का वातावरण शुद्ध रहेगा। इस मौके पर डीएफओ, स्कूल का समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
