डीएम ने कुबेरस्थान सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिये निर्देश।

डीएम ने कुबेरस्थान सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिये निर्देश।

ब्यूरो कुशीनगर अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

कुशीनगर:- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को जनपद के कुबेरस्थान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अस्पताल के साफ-सफाई पर विशेष जोर देने का निर्देश देते हुए ओपीडी काउंटर, डॉक्टर्स कक्ष, दवा काउंटर, महिला वार्ड, शीत श्रृंखला कक्ष, ईटीसी वार्ड, बीपीएम कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष आदि का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दरम्यान जिलाधिकारी ने पहले उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद दवाओं की उपलब्धता, वार्ड में बेड की स्थिति, आशाओं के भुगतान की जानकारी, पोर्टल पर डाटा फीडिंग, एंटी रेबीज व एंटी स्नेक दवाओं की उपलब्धता के साथ उपलब्ध दवाओ के सापेक्ष उसके वितरण की स्थिति को जांचा परखा। डीएम ने सभी कक्षों के साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आशाओं की चल रही मीटिंग में भी प्रतिभाग किया और उनकी समस्याएं तथा भुगतान की स्थिति जानी। डीएम ने कहा कि आशाओ को निर्देशित किया कि प्रसव अस्पताल में कराएं। उन्होंने कहा कि जो आशाएं काम नहीं कर रही है या निष्क्रिय हैं उनको निकालने का काम होगा तथा जो आशाएं अच्छा काम कर रही है उनका समय से भुगतान किया जाएगा। ससमय डाटा फीडिंग के लिए जिलाधिकारी ने आशाओं को निर्देशित किया। उन्होनें आशाओं के भुगतान रजिस्टर को भी चेक किया। दवा कक्ष में दवा स्टॉक की जानकारी ली गई। दवाओं की उपलब्धता संबंधी सूची भी डीएम द्वारा अवलोकित किया गया। जिलाधिकारी ने उन दवाओं की एक्सपायरी डेट को भी चेक किया तथा वितरण रजिस्टर नहीं होने पर उन्होंने वितरण रजिस्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर एमओआईसी रजनीश श्रीवास्तव कुबेरस्थान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *