डीएम ने बारिश से फसलों के नुकसान के आकलन कर मुआवजा दिलाने के दिये निर्देश

रायबरेली:- जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान के लिए एक कमेटी बनाकर फसलों के नुकसान का आकलन करके किसानों को जल्दी से जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण जहां धान की फसल को फायदा पहुंचा है। वहीं उड़द, मूंग व दलहन की फसलों को नुकसान भी हुआ है। जिलाधिकारी ने किसानों के हितों में निर्णय लेते हुए कमेटी बनाकर तुरंत बारिश के कारण किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करके जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *