डीएम ने नारायणी नदी तट का किया निरीक्षण।
मौनी अमावस्या के अवसर पर लगने वाले मेले को मद्देनजर रखते हुए दिए जरूरी निर्देश।
अजय कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ कुशीनगर।
कुशीनगर:- मौनी अमावस्या के अवसर पर जनपद के पनियहवा स्थित नारायणी नदी तट पर लगने वाले मेले का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उप जिलाधिकारी खड्डा एवं अधिशासी अधिकारी छितौनी को घाट के एरिया में वेरी कटिंग, विद्युत व्यवस्था, अलाव, टेंट, लाइट, आदि की समस्त व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था के लिए मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव को तत्काल सफाई का कार्य शुरू कराने का भी निर्देश दिये। डीएम ने मौके पर ही अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह को सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए जाने व उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह को समस्त व्यवस्थाएं अपनी देख रेख में समयान्तर्गत पूर्ण कराने निर्देश दिया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी रमेश रंजन ने खड्डा स्थित नवनिर्मित तहसील भवन का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत हो रहे कार्यों का हाल जाना। डीएम ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया कि तहसील भवन के निर्माण कार्य को हर हाल में समयान्तर्गत पूर्ण करा लें। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था को तहसील भवन के आगे बनने वाले पार्क में छायादार वृक्ष लगाए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे।
