औषधि निरीक्षक रजिया बानो की बड़ी कार्यवाई,अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर जब्त की 61हजार रुपये की दवा

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:- अवैध मेडिकल स्टोर एवं प्रतिबंधित दवाइयों के विरुद्ध निरीक्षण मनकापुर तहसील गोंडा में औचक निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस के संजय कुमार द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया जिसमें 61 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जिनकी कीमत लगभग 61,000 रुपये है, जब्त कर लिए गए। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक ने थाना मोतीगंज पुलिस बल के साथ बुधवार को ग्राम राजगढ़ थाना मोतीगंज के मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की जांच की वहीं स्टोर में छापेमारी भी की गई छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर में बैठे व्यक्ति किसी तरह के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए दो संदिग्ध औषधि के नमूने लेते हुए बाकी बची सभी औषधियों को जब्त कर लिया गया जब्त दवाओं की कीमत 61 हजार रूपए है।औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया जांच रिपोर्ट आने पर मेडिकल स्टोर में बैठे व्यक्ति के विरुद्ध औषधि और प्रसाधन अधिनियम 1940 की धारा 18 और 27 के अंतर्गत जांच के बाद सक्षम न्यायलय में मुकदमा दायर किया जाएगा और जिन व्यक्तियों के द्वारा अवैध दवा का कारोबार किया जाएगा उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *