दुबग्गा पुलिस ने एक साथ किया दो मामलों का खुलासा।
दुबग्गा पुलिस ने एक साथ किया दो मामलों का खुलासा।

जीत नारायण
लखनऊ:- दुबग्गा पुलिस ने लाईटर पिस्टल से इन्स्टाग्राम रील बनाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आपको बता दें लाइटर पिस्टल से इन्स्टाग्राम रील बनवाने वाले 2 आरोपी नदीम उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र अब्बास अन्सारी निवासी छन्दोईया खेड़ा थाना दुबग्गा लखनऊ व दूसरा आरोपी आसिफ उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र रहमत निवासी छन्दोईया खेड़ा थाना दुबगा लखनऊ को आज दोपहर 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि थाना दुबग्गा के उप निरीक्षक राकेश कुमार पटेल व पालीगान 175 के कर्मचारीगण कांस्टेबल अम्बरीश यादव व कांस्टेबल अमित सैनी ने दोनों आरोपी नदीम व आसिफ को छन्दोईया खेड़ा से समय करीब 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा लाईटर पिस्टल से इन्स्टाग्राम पर रील्स बनाकर आम जनमानस मे डर बनाया जा रहा था, जिससे आम जनमानस मे अशान्ति का महौल था। जिनके द्वारा भविष्य में संज्ञेय अपराध करने की पूर्ण सम्भावना बनी थी। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेजा दिया गया है।
वहीं दुबग्गा पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बलात्कार का आरोपी इरशाद थाना दुबग्गा लखनऊ से मुकदमे में फरार चल रहा था। मो० इरशाद उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र मो० जमाल निवासी ग्राम को बेरी होटल खालदा नगर नूरानी मस्जिद के पीछे थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ को मंगलवार को करीब 09.30 बजे कूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर दुबग्गा पुलिस ने जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अति नि0 राजेन्द्र कान्त शुक्ला, व0उ0नि0 रीतेश कुमार गुप्ता, कांस्टेबल संदीप कुमार निर्मल शामिल रहे।
