आपसी रंजिश में बदमाशों ने सरपंच को उतारा मौत के घाट, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर।
आपसी रंजिश में बदमाशों ने सरपंच को उतारा मौत के घाट, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर।

सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- गोहाना आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है उनमें पुलिस का खौफ नहीं है। ताजा मामला गोहाना से सामने आया जहां आपसी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच को गोलियों से भून दिया। सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक गोहाना के गांव छिड़डाना के सरपंच राजकुमार उर्फ राजू पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई। राजकुमार की हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
