पाली बांध के बढ़ते जलस्तर से किसानों की बढ़ रही चिन्ता, डूबने लगी फसलें।
पाली बांध के बढ़ते जलस्तर से किसानों की बढ़ रही चिन्ता, डूबने लगी फसलें।

सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
झांसी:- मऊरानीपुर तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती पहाड़ी बांध में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित सुजारा डैम से पानी की धारा लगाकर आने से तथा बांध के सभी फाटक एक पखवाड़े से बंद रहने से धसान नदी का जलस्तर बढ़ते रहने से ग्राम छातीपहाड़ी, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, बिरगुआं, खकौरा, कुअरपुरा आदि ग्रामों के किसानों ने बताया कि पहाड़ी बांध के धसान नदी के अंदर लगानी खेती की जमीन होने से क्षेत्र के किसानों ने गेहूं, जौ, लाही आदि रबी की फसलें बोई गई है। जो दिनों लगातार बढ़ रहे धसान नदी के पानी से डूबती जा रही है। सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, करन सिंह राना, हरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अक्षर रिछारिया, अरविन्द सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह राना, तुलसीदास, बलराम अहिरवार, किशोरीलाल, रतीराम, कमलू, गौरीशंकर, सीताराम, हरिश्चंद्र, हरीदयाल, सुरेशचंद्र श्रीवास, बृजेन्द्र, रामपाल सिंह यादव, छोटेलाल यादव, चतुर सिंह यादव, कमलेश कुशवाहा, राघवेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अंकित यादव, रवि यादव, करन सिंह यादव, रजोले कुशवाहा, कुंजीलाल कुशवाहा आदि किसानों ने पहाड़ी बांध के फाटक खोले जाने की मांग जिलाधिकारी तथा संबंधित सिंचाई विभाग से की है।
