विद्युत् चेकिंग अभियान चला कर क्रॉस बिल चेक किया गया तथा बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- बड़गांव विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रानी बाजार फीडर के छेत्र में उपखंड अधिकारी प्रथम बड़गांव गोंडा की उपस्थित में विद्युत चोरी और बकाया वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 105 कनेक्शन चेक किया गया। जिसमें 20 बकाए दार उपभोक्ता की लाइन विच्छेदित की गई, 6 उपभोक्ता के मीटर आईडीएफ मे थे तत्काल बदले गए 4 मीटर परिसर के अंदर से बाहर किए गए 4 उपभोक्ता ओवर लोड विद्युत उपयोग करते पाए गए। जिन पर सक्त कारवाही की गई, 4.15 लाख राजस्व जमा किए गए। 2 उपभोक्ताओं की रीडिंग स्टोर पाई गई जिन पर कारवाही सुनिश्चित कर दिया गया। ये अभियान अब लगातार चलेगा अतः सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध हैं की विद्युत चोरी नही करे, बिजली की बचत करे, बकाया बिल तत्काल जमा करे और शहर मैं चलाए जा रहे विद्युत चोरी रोके एवं राजस्व वसूली अभियान के समय अप्रिय स्थिति से बचे।
संदीप कुमार
उपखंड अधिकारी प्रथम बड़गांव गोंडा
