बिजली कर्मचारियों ने कनेक्शन काटकर शीघ्र जमा करने का दिया निर्देश।

बृजेश पांडे संवाददाता (गोंडा)

 

गोंडा:- बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मल्लापुर में बिजली बिल न जमा करने वाले 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर शीघ्र बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया। बिजली उपकेंद्र आर्यनगर के अवर अभियंता अनुरुद्ध प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने मल्लापुर में सघन चेकिंग करते हुए बिजली बिल न जमा करने वाले 12 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटते हुए सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया।इसमें जीतेंद्र कुमार तिवारी, अमरजीत यादव, इंदल शुक्ला, राकेश कुमार मौर्य, दिलीप कुमार शुक्ला, रघुनाथ मिश्रा, सूर्य नारायन दूबे , सुभाष प्रजापति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *