बिजली पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के रवैये पर जताई नाराजगी।

बिजली पेंशनरों ने सरकार और निगम प्रबंधन के रवैये पर जताई नाराजगी।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- शनिवार को महरौली रोड गुरुग्राम स्थित बिजली निगम के विश्राम गृह में आयोजित हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, गुरुग्राम की मासिक बैठक में पूर्व पेंशनरों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार शर्मा, सेवानिवृत फोरमैन ने की। बैठक के दौरान बिजली पेंशनरों ने लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सरकार एवं निगम प्रबंधन के प्रति भारी आक्रोश प्रकट किया तथा कहा कि यदि सभी मांगों को जल्द से जल्द क्रियान्वयित नहीं किया गया तो उन्हें विरोध प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बता दें कि बिजली पेंशनर्स काफी समय से आयु 65-70 75 में पांच प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी, कैशलैस मेडिकल सुविधा शुरू करने, फैमिली पेंशनर को एलटीसी की सुविधा, कंप्यूटेशन पीरियड 12 वर्ष करने, कार्यरत कर्मियों के समान फ्री बिजली यूनिट देना आदि की मांग कर रहे है।

बैठक में एसोसिएशन के ऑर्गेनाइजर बनवारी लाल शर्मा ने उपस्थित पेंशनरों को एलटीसी, आई-कार्ड, कम्युटेशन पेंशन, लाइफ सर्टिफिकेट, पीपीओ तथा मेडिकल बिल्स एवं कोर्ट केसेस आदि के बारे में अवगत कराया। बैठक में मनोहर लाल यादव पूर्व सुपरिटेंडेंट, चंद्रपाल शर्मा, सरदार रतन सिंह, देवराज मेहतानी, ऋषि प्रकाश शर्मा, राम किशन बांगिया, राजेंद्र सैनी, तारा चंद गुप्ता, प्रीत सिंह कटारिया, सतीश कुमार मखना, श्याम सिंह, रामू, वेदराम बसई, राम मेहर, ओम प्रकाश, राम सहाय, शिव प्रकाश, किशनचंद, महिपाल, रामू राम, रूपनारायण, स्वरूप सिंह, किशनचंद, भीम शंकर, श्याम सिंह, राम प्रकाश, चंदन सिंह, अनिल कुमार, हरीश अरोड़ा, विजय कुमार, सत प्रकाश, आनंद मणि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *