खंड विकास कार्यालय बख्शी का तालाब में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
जीत नारायण
लखनऊ:- लखनऊ मंडल लखनऊ में अवगत कराया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा विधानसभा बख्शी का तालाब के अर्न्तगत खण्ड विकास कार्यालय परिसर बख्शी का तालाब लखनऊ में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 09 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 436 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से 104 का चयन किया गया।
मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि पवन सिंह माननीय सदस्य विधान परिषद उoप्रo द्वारा किया गया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रामेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तथा सुश्री समिता वाखला चेयरमैन हिमालयन ग्रुप आफ इन्सिटीटियूट, तथा सौरभ सिंह प्रधान, एवं श्रीमती पूजा सिंह बी०डी०ओ० तथा श्री ए०के० प्रजापति, सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने नियोजको एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुये बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार / स्वःरोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर भारत अभियान को सफल बनाने तथा हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है। श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, हिमांशु सिंह, उप प्रमुख, यू०ई०बी० ने भी उपस्थित रहकर आये हुये अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन एवं रोजगार से सम्बन्धित अधिकाधिक जानकारी प्रदान की तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ एवं खण्ड विकास कार्यालय, बख्शी का तालाब के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।
