दी ओपन माइक अंडर दी ओपन स्काई की तरफ से हुआ मनोरंजन कार्यक्रम

 

इस कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार गुप्ता की रही अहम भूमिका

अभिषेक कुमार संवाददाता

मलिहाबाद। राजधानी लखनऊ में थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमानीगंज में स्थित एस.एम चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में रविवार को दी ओपन माइक अंडर दी ओपन स्काई की तरफ से एक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार गुप्ता उर्फ रफ्तार रवि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम कलाकार युवक, युवतियों और नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपना-अपना परफॉर्मेंस दिखाया। तो वहीं रवि कुमार गुप्ता ने भी दर्शकों को शायरी सुना कर उनका हृदय अपनी ओर आकर्षित किया। किसी ने गीत गा कर, किसी ने शायरी सुना कर, तो किसी ने नृत्य दिखा कर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के फाउंडर रवि कुमार गुप्ता, को फाउंडर धीरज गुप्ता व मैनेजर आकाश रावत रहे। आपको बता दें रवि कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द में आने वाले गांव मधवापुर के निवासी हैं तथा वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इस कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार गुप्ता की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के फाउंडर रवि कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतरीन सा मंच देना और उनकी प्रतिभा को आम जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया गांव में प्रतिभा तो बहुत हैं मगर उनकी प्रतिभा को सराहना व बेहतर मंच नहीं मिल पाता। क्योंकि सभी बेहतर मंच शहरों में उपस्थित हैं, ग्रामीण क्षेत्र का कलाकार शहरों में हो रहे किसी भी इवेंट में अपनी प्रतिभा का जोहर नहीं दिखा पाता। ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों की प्रतिभा को लोगों तक ‘दी ओपन माइक अंडर दी ओपन स्काई’ मंच पहुंचा रहा है। इस मनोरंजन कार्यक्रम में विवेक, फहात, अनीता गौतम, रोली, शबाब अली, नवीन वर्मा, चहल आदि कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें से चहल की टीम ने बहुत ही बेहतरीन गीतों को गाकर पूरी महफिल को खुश कर दिया, और शबाब अली ने महफिल में रंग भर दिया।

इस मौके पर विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र की विधायिका जय देवी कौशल, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा व रवि कुमार गुप्ता के मित्रगण रोहित गौतम, रवि रावत, अखिलेश रावत, अमित रावत, आशीष रावत आदि समेत ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *