26 सितंबर से शुरू होगा मेला जल विहार महोत्सव, कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तैयार

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- रानीपुर नगर पंचायत के जल विहार महोत्सव की बड़ी उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा थी। अब वह घड़ियां दूर हो गई है। नगर पंचायत में हुई बोर्ड की बैठक में मेला जलविहार को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमे मेला जल विहार को लेकर 8 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला को तैयार किया गया है।
आपको बता दें कि मेला जलविहार महोत्सव का अपना ही एक अलग महत्व है। इस मेला का नगर वासियों के साथ-साथ आसपास के समस्त क्षेत्रवासी बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार नगर पंचायत रानीपुर के तत्वाधान में 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जलविहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर आज नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना अयोध्या प्रसाद खरका, अधिशासी अधिकारी उमाकांत सिंह पटेल एवं समस्त पार्षदों की मौजूदगी में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें 26 सितंबर को मेला का उद्घाटन विधायक डॉ रश्मि आर्य के द्वारा किया जाएगा एवं अखिल भारतीय दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। इसके संयोजक कमलदीप राय, मणीन्द राय एवं मनोज मऊटा होंगे और रात्रि में 8:00 बजे भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी संयोजक सरोज राय और वीणा श्रीधर होगी। इसके साथ ही विमान निकल जाएंगे। तो वही 27 तारीख को सुबह 8:00 बजे विमान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके आयोजक समस्त पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष होंगे। तो वही रात 8:00 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके संयोजक मणीन्द राय, धर्मेंद्र नकडा, श्रीमती बीना श्रीधर होंगी। 28 तारीख को रात्रि 8:00 बजे संगीत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके संयोजक राम सिया राय, गोविंद दास, नितिन कुशवाहा होगे और रात्रि में विमान निकाले जाएंगे। 29 तारीख को सुबह 8:00 बजे विमान सम्मेलन होगा एवं रात्रि 8:00 बजे लोकगीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके संयोजक नितिन, भगवती और कमलदीप राय होंगे। 30 तारीख को अखिल भारतीय राई नृत्य का आयोजन होगा। जिसके संयोजक रामकुमार बमोरिया, मनोज मऊटा, श्रीमती रंजना होगी। 1 अक्टूबर को अखिल भारतीय ओल्ड संगीत संध्या का आयोजन होगा। इसके संयोजक दीपक अहिरवार, तेज सिंह और रामकुमार बमोरिया होगे। 2 और 3 तारीख को रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन होगा। इसके संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित समस्त पार्षद होगे। 4 अक्टूबर को मेला का समापन होगा।
