ज्वेलर्स चोर ठगों का फखरपुर पुलिस ने किया खुलासा

कपिल शुक्ल

बहराइच:- फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर में सर्राफा व्यवसायी को चकमा देकर लाखों के जेवरात ठग कर फरार होने के मामले में फखरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सूत्रों के मुताबिक ठगी के आरोपितों को लखीमपुर जिले में पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी का सामान भी हुआ बरामद।

बताते चलें कि टेंडवा अल्पी मिश्र निवासी प्रमेश पाठक के प्रतिष्ठान बीना ज्वेलर्स पर ठग खरीदार बनकर पहुंचे थे और लाखों के सोने के जेवरात लेकर चंपत हो गए थे। एसओ वेदप्रकाश शर्मा ने बताया गठित टीम द्वारा लखीमपुर से ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जेवर भी बरामद हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *