सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन

जीत नारायण

लखनऊ:- राजीव प्रभाकर अवस्थी सहायक प्रबंधक, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)कार्यालय में मनोज कुमार शुक्ल द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उन्हे भावी जीवन के सुखमय हेतु शुभकामनाए दी।
उन्होने कहा कि अवस्थी जी ने लगभग 38 वर्ष संतोष जनक व सम्मान जनक सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए है अवस्थी जी बहुत ही अनुभवी व्यक्ति है ऐसे अनुभवी व्यक्तियों के कार्यालय में होने से सभी सहयोगी कर्मचारियों को उसका लाभ मिलता है उन्होंने कहा कि सेवा काल में रहते हुए सभी को अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के पश्चात व्यक्ति को अपने जोश व शक्ति के साथ अपनी दिृतीय पारी प्रारम्भ करनी चाहिए मनुष्य को अपने मन में हीन भावना नहीं लानी चाहिए व अपने आप को सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा अपने आप को कहीं न कही व्यस्त रखना चाहिए।
उन्होने कहा कि मै अवस्थीजी की लम्बी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हॅूं तथा इनको आश्वासन देता हूँ कि हम लोग उनके परिवार की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *