प्रदीप कुमार को दी गई विदाई, नीलेश कुमारी ने संभाला थाने का प्रभार

अनुज श्रोत्रिय

झांसी;- सकरार थाना परिसर में निवर्तमान थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार का गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का हिस्सा बनने आए जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान निवर्तमान थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार को विदाई एवं नव पद स्थापित थाना अध्यक्ष निलेश कुमारी का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने निवर्तमान थाना अध्यक्ष को सॉल फूलमाला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित विभिन्न पंचायत से आए हुए ग्राम प्रधानों के द्वारा थाना प्रभारी ने अपनी कार्यशैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है और अपनी उपलब्धि से यह जान मानस के बीच लोकप्रिय रहे एवं प्रत्येक केस को बारीकी से अनुसंधान कर जुर्म करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की एवं नव पद स्थापित थाना अध्यक्ष निलेश कुमारी से भी यही आशा करते हैं कि क्षेत्र में शांति बहाली बनी रहे। इस मौके पर जय सिंह सिसोदिया पत्रकार, हरिश्चंद्र सिंह विद्रोही पत्रकार, अंकित साहू पत्रकार,कोमल सिंह प्रधान लुहारी,कुलदीप सिंह,परशुराम कुशवाहा, संदीप साहू, बृजमोहन सिंह, गुड्डू पूर्व प्रधान लोहार गांव, संदीप दुबे मगरपुर, विनय दुबे मगरपुर, सत्य प्रकाश मिश्रा सकरार, वाहिद खान, सचिन तिवारी, मनोज तिवारी, विजेंद्र चौबे, दिग्विजय सिंह उपनिरीक्षक, रामेंद्र सिंह उप निरीक्षक, जितेंद्र कुमार उप निरीक्षक, अनुराग, सौरभ, परमहंस, संजना, अवधेश श्रीवास, बालवीर एवं भारी संख्या में लोग बाग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *