दीवाली तक मिलावट खोरों से जंग, विभाग ने 9 खाद्य पदार्थो के सेंपल भेजे लैब

संतोष कुमार यादव
गुडग़ांव:- मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के अलग अलग दुकानों से कुल 9 खाद्य पदार्थो के सेंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। बताया गया है कि दीवाली तक खाद्य पदार्थो की दुकानें विभाग की राडार पर है। ताकि कही से किसी भी तरह की मिलावटी खोरी ना कि जा सके। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा रमेश चौहान ने बताया किसी भी हाल में खादय पदार्थो में मिलावट खोरी नही होने दी जाएगी। विभाग के आदेशानुसार यह अभियान दीवाली के बाद भी जारी रहेगा।
यहां से उठाए गए सेंपल
डा रमेश चौहान ने बताश 3 सैंपल। आशीष फ़ूड बसई एन्क्लेव पनीर फ़ैक्टरी से लिए गए। शिव व बालाजी रसगुल्ला की दुकान से 2 सैंपल, श्याम बेकरी से 4 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। वही लगातार की जा रही कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप जैसी स्थिति देखी जा रही है।
दुकानों पर दर्ज होगें मामले
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा रमेश चौहान ने बताया किसी भी दुकान के सेंपल अगर फेल पाए जाते है। यहां सब स्टैंडर्ड आता है तो दुकानदार के खिलाफ मामले दर्ज कराए जाएगें। उन्होने बताया ऐसा तभी होगा जब शिकायत की पुष्टी होगी। इसके अलावा सीएम विंडों की शिकायतों पर भी इसी तरह की कार्रवाई होगी।
