स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में किया गया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में किया गया ध्वजारोहण।

जीत नारायण
लखनऊ:- आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त लखनऊ एस०बी० शिरडकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराते हुए शपथ दिलायी गयी कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वाहन करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखेंगे तथा देश के प्रगति में अपना योगदान देंगे। पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया गया। इसी क्रम में पुलिस विभाग में रहते हुए अपनी मेहनत व लगन से कर्तव्यों का पालन करते हुए उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक ने प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया और आवासित शहीद पुलिस परिजनों को पुलिस लाइन प्रांगण में आमंत्रित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपराध, आकाश कुलहरि व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, रईस अख्तर द्वारा सम्मानित किया गया।
